कवर्धा

चिल्फी घाटी में जमी बर्फ की चादर कड़ाके की ठंड , पारा 3 डिग्री
20-Dec-2021 5:18 PM
चिल्फी घाटी में जमी बर्फ की चादर कड़ाके की ठंड , पारा 3 डिग्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला,  20 दिसंबर।
कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल में सतपुड़ा के मैकाल पर्वत में स्थित चिल्फी घाटी में न्यूनतम पारा 3 डिग्री रहा। पारा गिरने से सीजन की पहली कड़ाके की ठंड रविवार को क्षेत्र में पड़ी, आज भी तापमान रात में 3 डिग्री के आसपास रहा तो वहीं धूप निकलने के बाद सवेरे 9 बजे के बाद 6 डिग्री तो दोपहर में 10 डिग्री के आसपास तापमान है।

जिले के पूरे वनांचल क्षेत्र जिनमें बोड़ला विकासखंड के बोक्करखार, रेंगाखार, तरेगांव दलदली से पंडरिया विकासखंड के सेंदूरखार, रुखमीदादर भेलकी एरिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों के जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है। ठंड के चलते लोग 8 बजे के बाद बिस्तर छोड़ रहे हैं, लोग अपने कामकाज में अब 10 बजे के बाद निकल पा रहे हैं। इस तरह कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को बदल दिया है।
 


अन्य पोस्ट