गरियाबंद

पीएम की लम्बी उम्र के लिए महिला मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक
09-Jan-2022 4:34 PM
पीएम की लम्बी उम्र के लिए महिला मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक

नवापारा-राजिम, 9 जनवरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के लिए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार रायपुर जिला ग्रामीण नवापारा मंडल महिला मोर्चा ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय का जाप एवं पूजन किया और मोदी के लंबी उम्र की कामना की। महिला मोर्चा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर सुरक्षा में हुई चूक की घटना से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। यह कांग्रेस सरकार की सोची समझी साजिश है। इससे देश की गरिमा को काफी ठेस पहुंची है। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, महामंत्री नीता युगल धीवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष धनमती साहू, महिला मोर्चा के सदस्य हेमिन साहू, रामबाई कंसारी, अन्नपूर्णा कंसारी,  संतोषी देवांगन, रामबाई साहू,  सीता देवांगन, सांता तारक, मीना देवांगन, श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी परमेश्वर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news