धमतरी

धमतरी, 9 जनवरी। कलेक्टर पीएस एल्मा ने अलग-अलग घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर मृतकों के निकटतम परिजनों का 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृति प्रदान की है। भखारा तहसील के ग्राह थूहा निवासी लक्ष्मी बाई की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई। उनके पति देवनारायण साहू को चार लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह मृतक बरझूराम साहू की पत्नी मुरहीबाई ग्राम परस_ी मगरलोड को, दशरथ राम की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने पर उनकी पत्नी सुंदरिया बाई को तथा नगरी तहसील के ग्राम कोरमुड़ के शिवकुमार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी अनुसूइया मरकाम को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने स्वीकृत की है।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी ने सडक़ दुर्घटना में पन्नालाल की मृत्यु हो जाने पर ग्राम ग्राम सिरसिदा नगरी निवासी मृतक की पत्नी रेखाबाई साहू और ग्राम सलोनी नगरी के दीनूराम नेताम की सडक़ हादसे में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी एवं आवेदिका प्रेमलता नेताम को, दोनों प्रकरणों में 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से स्वीकृत की गई है।