धमतरी

भखारा ब्लॉक के प्रत्येक गांव में होगा कांग्रेस संगठन का विस्तार
11-Jan-2022 4:35 PM
भखारा ब्लॉक के प्रत्येक गांव में होगा कांग्रेस संगठन का विस्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 जनवरी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा द्वारा जोन कमेटियों की मजबूती के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोन कांग्रेस कमेटी सेमरा में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

सिन्हा भवन में आयोजित बैठक में धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, भखारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे के द्वारा सेमरा जोन प्रभारी शोभाराम यादव सिलिडीह, अध्यक्ष केतुराम सिन्हा सिलघट, सेमरा सेक्टर अध्यक्ष प्रमोद सिन्हा, प्रभारी सुनील धृतलहरे सिलतरा, रामपुर सेक्टर प्रभारी उत्तम सिन्हा गाडाडीह तथा मिलुराम साहू रामपुर को अध्यक्ष बनाया गया है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री लोहाना ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही पार्टी मजबूत होती है, प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के जन सरोकार को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है, जिससे हमारा छत्तीसगढ़ समृद्ध हुआ है और गांव के अंतिम व्यक्ति को विकास में शामिल किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत के उपचुनाव एवं विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की सलाह दी।

ब्लॉक अध्यक्ष श्री कोसरे ने  बताया कि भखारा ब्लाक के सभी गांव में संगठन का विस्तार कर पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को संगठन की मजबूती हेतु शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जपं अध्यक्ष शारदा साहू, जिपंस गोविंद साहू, तारिणी चंद्राकर, सुमन साहू, जपं उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, भरत नहर, सेवकराम तारक, युंका अध्यक्ष राजू साहू, होमेन्द्र साहू, गैंदलाल साहू, तेजेश्वर कुर्रे,अमरदीप साहू, हेमनाथ सिन्हा, कमलनारायण साहू, द्वारिका प्रधान, चंद्रकांत साहू, मनोज, कृष्णकुमार, पुखराज, विनायक साहू आदि  उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news