धमतरी

विवेकानंद जयंती पर फ्रंटलाइन वर्करों का सम्मान
12-Jan-2022 3:57 PM
विवेकानंद जयंती पर फ्रंटलाइन वर्करों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुरूद, 12 जनवरी।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर वन्देमातरम परिवार द्वारा स्वामी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर, फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित कर राहगीरों को मास्क-सेनिटाइजर वितरण किया गया।  

बुधवार को विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के रोहित पांडे, सत्यभामा नेताम, श्री वैष्णव, पुलिस कर्मियों में पुष्पानंद ध्रुव, गोपाल चन्द्राकर, पत्रकार कृपाराम यादव, धनसिंह सेन, दीपक साहु , सफ़ाई कर्मी दीपक सागर, टीकेश साहनी को सम्मानित किया गया। साथ ही राहगीरों को मास्क-सेनेटाइजर वितरण किया गया। इस अवसर पर भानु चंद्राकर, प्रभात बैस, कमल शर्मा, मुलचंद सिन्हा, भारत ठाकुर, कमलेश रेड्डी, दीपक, सत्यम चन्द्राकर, भूपेन्द्र सिन्हा, केशव चन्द्राकर, रामनारायण शर्मा, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, हिरेश सिन्हा, विनोद चन्द्राकर, प्रवीण शर्मा, संजु चन्द्राकर, दौलत ध्रुव, संजय सेन, खिल्लु देवांगन, खिरीराज साहु आदि उपस्थित थे।

13 से प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं
दुर्ग, 12 जनवरी।  जिले के युवाओं के लिए प्रशासन द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग 13 जनवरी से प्रारंभ होने जा रही है। जिसमें चयनित आवेदकों के लिए दो बैच का गठन किया गया है।

क्रमांक 1 से 50 तक के  प्रतिभागियों के लिए प्रात: 8 से 12 बजे एवं क्रमांक 51 से 100 तक के प्रतिभागियों के लिए दोपहर 1 से 5 बजे तक का समय सुनिश्चित किया गया है। कोचिंग कक्षाएं जेआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक दुर्ग में आयोजित की जाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news