रायपुर
हिन्दी के जाने माने आलोचक राजेन्द्र मिश्र नहीं रहे
23-Jan-2022 4:51 PM
रायपुर, 23 जनवरी। हिन्दी के जाने माने आलोचक राजेन्द्र मिश्र का रविवार को उनके शैलेन्द्र नगर स्थित निवास में निधन हो गया। डॉ. मिश्र ने एक लालटेन के सहारे, गांधी अंग्रेजी भूल गया है, आधूनिक हिन्दी काव्य, छत्तीसगढ़ में मुक्तिबोध जैसी कई किताबें लिखी हैं। इनके अलावा घर-पड़ोस-देश श्रीकांत वर्मा का रचना संसार भी चर्चित किताबें हैं। उनके अंतिम संस्कार का फैसला पुत्र यशस्वी भाई अशोक मिश्र के मुंबई से रायपुर आने के बाद किया जाएगा। डॉ. मिश्र के निधन पर देश के साहित्यकार अशोक बाजपेयी ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि राजेन्द्र मिश्र बहुत संवेदनशील सतर्क अध्येयता, और आलोचक थे। यह साहित्य और मेरी निजी क्षति है।