रायपुर

राजधानी में सुबह-सुबह बारिश नौ बजे तक नहीं निकला सूरज
23-Jan-2022 6:04 PM
 राजधानी में सुबह-सुबह बारिश नौ बजे तक नहीं निकला सूरज

बिलासपुर-पेंड्रा के ताममान में दो डिग्री गिरावट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जनवरी। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है।  शनिवार रात को झमाझम बारिश ने बिलासपुर शहर और आसपास का बड़ा इलाका ठंडा ठंडा कूल कूल हो गया है। यह बारिश  रविवार की सुबह होते होते  राजधानी पहुंची। जो लोग सूर्य नमस्कार के आदी हैं उन्हें आज मायूस होना पड़ा। राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हुई। बलौदाबाजार और आसपास भी हुई है।

इससे तापमान में बड़ी गिरावट आई है। इस वजह सुबह नौ बजे तक सूरज के भी दर्शन नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिकों  एसपी चंद्रा के अनुसार अभी बस्तर, और जशपुर में बारिश और हो सकती है। मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान के गिरावट के चलते ठंड बढ़ेगी। आज हुई बारिश के कारण सोमवार को राजधानी में कोहरा छाए रहने के संकेत हैं। मौसम जानकारों का कहना है कि अगले 48 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर संभागों और उससे लगे रायपुर-दुर्ग संभाग के जिलों के लिए अलर्ट जारी की है। चेतावनी में प्रशासन को सावधान और अपडेट रहने को कहा गया है।

 बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम से ही सरगुजा-बिलासपुर संभागों में मौसम बदल जाएगा। प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। यहां एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओला गिरने की भी संभावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बिलासपुर से लगे रायपुर-दुर्ग के जिलों में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को भी सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना जताई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news