कवर्धा

बोड़ला के आत्मानंद स्कूल में 2 कर्मी पॉजिटिव
23-Jan-2022 6:15 PM
बोड़ला के आत्मानंद स्कूल में 2 कर्मी पॉजिटिव

बोड़ला, 23 जनवरी। विकासखंड मुख्यालय व नगर में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 2 कर्मियों  के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से स्कूल के स्टाफ व बच्चों में हडक़ंप मच गया है। जानकारी मिलने के बाद पालकों द्वारा कम संख्या में बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है।

बताया जाता है कि स्कूल की चपरासी व क्लर्क की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी स्कूल के 1 विद्यार्थी के भी पॉजिटिव होने की अस्पष्ट खबर आ रही है। इस विषय में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अनुभाग के नए अधिकारी को जानकारी दे दी गई है । इस विषय पर एडीएम श्री कोरी ने कहा कि उनके द्वारा उच्च स्तर के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। स्कूल बंद होने के बारे में उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद फैसला लिया जाएगा।  स्कूल के प्राचार्य अशोक साहू ने बताया कि जानकारी मिलते ही उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को विद्यालय स्टाफ से दो व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बारे में जानकारी दे दी गई है। उनके द्वारा निर्देशित किया गया है कि उन कर्मचारियों को होम आइसोलशन कर संस्था को चालू रखा जाए, अत: संस्था चालू है।  विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसके सहारे ने बताया कि जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। शनिवार होने के कारण स्कूल बंद करने के बारे में निर्देश तो नहीं दिया गया है, लेकिन सोमवार को जांच के बाद नियमानुसार स्कूल को 72 घंटे बंद किया जाएगा।

 विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी योगेश साहू ने बताया कि आत्मानंद स्कूल के 2 कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की जानकारी प्राप्त हुई है। सोमवार को आवश्यकतानुसार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ की जांच किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news