कोरबा

धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह बढ़ी, किसानों में हर्ष
24-Jan-2022 4:41 PM
धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह बढ़ी, किसानों में हर्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोरबा 24 जनवरी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की निर्धारित अवधि में एक सप्ताह की वृद्धि किए जाने का एलान किया है। राज्य में अब 7 फरवरी तक किसानों से धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल के किसान हित में लिए गए इस फैसले से जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है।

धान खरीदी की निर्धारित अवधि में वृद्धि होने से किसानों को धान बेचने में सहुलियत होगी और पंजीकृत सभी किसान अपना धान आसानी से बेच पाएंगे। धान खरीदी की तिथि में वृद्धि होनेे पर प्रदेश के किसान  मुख्यमंत्री का आभार जता रहे हंै।

कोरबा जिले में एक दिसंबर 2021 से शुरू हुई धान खरीदी में अब तक 30 हजार 057 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर ली गई है। आज की स्थिति में जिले के केवल 10 हजार 370 पंजीकृत किसानों द्वारा धान बेचना बाकी है। जिले में निर्धारित तिथि तक लक्ष्य अनुसार सभी 40 हजार 472 पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर समितियों में कर ली जायेगी।

जिले में अब तक 30 हजार 057 किसानों का 271 करोड़ 85 लाख 27 हजार रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। जिले के किसानों से अब तक 14 लाख एक हजार 290 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। इस वर्ष कोरबा जिले में पंजीकृत किसानों से लगभग 15 लाख 40 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से किसानों से लगभग एक लाख 38 हजार 710 क्विंटल धान 55 उपार्जन केन्द्रों में खरीदा जायेगा।

जिला सहकारी बैंक के नोडल  अधिकारी एस के जोशी  ने बताया कि कोरबा जिले में प्रतिदिन औसतन 50 हजार क्विंटल धान खरीदी किसानों से की जा रही है। निर्धारित अवधि में धान खरीदी की लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जायेगी। धान खरीदी केंद्रों से लगातार धान का उठाव भी कराया जा रहा है। श्री जोशी ने बताया कि पिछले दिनों बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी और उठाव कुछ धीमा पड़ा था, लेकिन अब मौसम ठीक होने के बाद उठाव भी तेजी से हो रहा है। खरीदी के साथ-साथ समितियों से धान उठाव को भी तेज किया जा रहा है। श्री जोशी ने बताया कि धान खरीदी या उठाव में कोई परेशानी नहीं है। बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और निर्धारित अवधि तक लक्ष्य अनुसार धान की खरीदी कर ली जायेगी।

जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से 21 जनवरी तक 14 लाख एक हजार 290 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से 12 लाख 77 हजार 592 क्विंटल मोटा और एक लाख 22 हजार 507 क्विंटल सरना और एक हजार 190 क्विंटल पतला धान शामिल है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से नौ लाख 30 हजार 891 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिले के खरीदी केन्द्रों से आठ लाख 28 हजार 861 क्विंटल मोटा और एक लाख दो हजार 30 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिले में 24 जनवरी को धान बेचने के लिए एक हजार 282 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 61 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी।

सोमवार को खरीदी केन्द्रों पर एक हजार 282 किसानों से खरीदा जाएगा लगभग 61 हजार क्विंटल धान- 24 जनवरी को एक हजार 282 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। इन किसानों से लगभग 61 हजार क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सोमवार को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली में 27, उतरदा में 32, कटघोरा में 22 कनकी में 37, करतला में 15, केरवाद्वारी में 19, कुलहरिया में 15, कोथारी में 32, कोरकोमा में 43, कोरबी पाली में 58, पोड़ी-उपरोड़ा कोरबी में 28, चैतमा में 38, चिकनी पाली में 23, लबेद में 15, छुरीकला में 11 , सुमेधा में 01 एवं जटगा में 24 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 07, जवाली में 23, रंजना में 09, तुमान में 42, तिलकेजा में 15, दुरपा में 14, नवापारा में 19, बेहरचुंआ में 12, निरधि में 28, पठियापाली में 26, पसान में 13, लैंगा में 04, नुनेरा में 13, पाली में 36, पिपरिया में 04, पोड़ी में 22, पोड़ी-उपरोड़ा में 09, फरसवानी में 27, बरपाली कोरबा में 31, बरपाली में 53, बिंझरा में 35, कुदुरमाल में 20 एवं भैंसमा में 52 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 34, मोरगा में 01, रामपुर में 38, लाफा में 29, सपलवा में 09, श्यांग में 16, उमरेली में 23, सुखरीकला में 22, सिरमिना में 49, दादरखुर्द में 08, सोनपुरी में 11, सोहागपुर में 35, कराईनारा में 14, नोनबिर्रा में 21 एवं हरदीबाजार में 18 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news