महासमुन्द
महासमुंद जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश
24-Jan-2022 5:35 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,24 जनवरी । कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष.2022 के लिए महासमुंद जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें बुधवार 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी, मंगलवार 4 अक्टूबर 2022 को दशहरा महानवमी, एवं मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को दीपावली का दूसरा दिन, गोवर्धन पूजा को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे