महासमुन्द

स्कूली बच्चों को खेल सामग्री वितरण
25-Jan-2022 3:02 PM
स्कूली बच्चों को खेल सामग्री वितरण

महासमुंद, 25 जनवरी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरोड़ा बाजार के छात्रों के लिए बैडमिटन, फुटबाल, बालीबाल, भाला, गोलाफेंक, नेट, कैरम आदि खेल सामग्री बरोड़ा बाजार छेत्र के जनपद सदस्य अश्वनी सचिन गायकवाड ने प्रधान पाठक अशोक गिरि गोस्वामी को सौंपा। इस अवसर पर छन्नू लाल ध्रुव सरपंच, रूपेश साहू पंच, विनोद कुमार पंच, भुवन लाल चक्रधारी अध्यक्ष शाला प्रबधन समिति, मोहन लाल साहू, सनद यादव प्रधान पाठक, चेतन दीवान, महेंद्र देशमुख, केसरी चंद्राकार, रामेश्वरी साहू, घनश्याम जांगड़े, चांदनी भारती, फुलेश्वरी ध्रुव, माणिक लाल पांडे, दिलीप साहू, झगलू ध्रुव आदि उपाथित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news