गरियाबंद

राजिम मेला के लिए नोडल अधिकारी अधिकारी नियुक्त
04-Feb-2022 4:22 PM
राजिम मेला के लिए नोडल अधिकारी अधिकारी नियुक्त

गरियाबंद,  4 फरवरी । राजिम माघी पुन्नी मेला वर्ष 2022 का आयोजन माघ पुर्णिमा 16 फरवरी से 01 मार्च  महाशिवरात्रि तक आयोजित होना है। आगामी आयोजित होने वाले  राजिम माघी पुन्नी मेला कार्यक्रम के सुचारू संपादन एवं सर्व विभागों से समन्वय हेतु कलेक्टर नम्रता गांधी नोडल अधिकारी, सहायक नोडल व सह-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  कलेक्टर के आदेशानुसार जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोक्तिमा यादव को नोडल अधिकारी तथा अपर कलेक्टर जेआर चौरसिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद  विश्वदीप को सहायक नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम  अविनाश भोई को सह-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि राजिम माघी पुन्नी मेला वर्ष 2022 का आयोजन माघ पुर्णिमा 16 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 महाशिवरात्रि तक आयोजित होना है।


अन्य पोस्ट