कवर्धा

कैबिनेट मंत्री अकबर ने घाटी में मंदिर निर्माण की रखी आधारशिला
19-Feb-2022 3:45 PM
कैबिनेट मंत्री अकबर ने घाटी में मंदिर निर्माण की रखी आधारशिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 19 फरवरी।
कबीरधाम जिले के सुदूर व दुर्गम पहाडिय़ों में उपर रहने वाले विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति व अन्य वर्गांे की मांग अब पूरी हो रही है। जनआकांक्षाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए ग्राम दलदली घाटी के उपर पहाड़ी वाली बंजारी माता जी की भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बैगा बाहुल्य ग्राम दलदली पहुंचकर इस मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। श्री अकबर ने ग्रामीण जनों के साथ बैठक कर विधि-विधान से माता बंजारी मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया। जन आस्था के केन्द्र माता बंजारी की मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के बाद श्री अकबर ने मंदिर स्थानीय मंदिर निर्माण समिति को ध्वजा भी भेंट की।

 उन्होने कहा कि सब मिलजुलकर जनआकांक्षाओं के अनुरूप यहां बंजारी माता जी की मंदिर बनाया जाएगा। इस मंदिर निर्माण में जो भी सहायोग की अपेक्षा स्थानीय निर्माण समिति कर रही, उसे पूरा किया जाएगा।
मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में नीलकंठ चन्द्रवंशी, पिताम्बर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, जिपं सदस्य रामकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष सनत जयसवाल, गोरेलाल चन्द्रवंशी, दलदली सरपंच हीरा सिंह ग्वाला, अमर सिंह वर्मा, अमित वर्मा सहित बहादुर कुंजम चेन्द्रादादर, प्रभा यादव पिपरखुटा, सरेश कुमार परस्ते बांकी व जेहन सिंह मेरावी भूरसी पकरी के सरपंच व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

वनांचल क्षेत्र के वरिष्ठ व जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम ने बताया कि बोड़ला विकासखण्ड के पूरे वनांचल ग्राम दलदली घाटी में यहां के लोग कई पीढिय़ों से माता बंजारी जी पूजा-अर्चना करते आ रहे है। यह जन आस्था का केन्द्र है। माता जी के स्थान पर एक झोपड़ी नुमा मकान बना हुआ है। यहां लोग बस मिल-जुलकर माता जी का मंदिर निर्माण करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक मदद नहीं होने से मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा था। आज हम सबका सपना पूरा हो रहा है।

दलदली के सरपंच हीरा सिंह ग्वाला ने बताया कि घाटी के उपर यहां के लोगों को जनआस्था का केन्द्र है। यहां के लोग इसे आराध्य देवी के रूप में पूजते हंै। मंदिर निर्माण की भूमिपूजन होने से पूरे क्षेत्र के लोगों में उत्साह व उमंग का वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों की मान्यता है कि इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा माता करती हंै। यहां के लोग पहले माता का दर्शन व पूजा-अर्चना करने के बाद ही सभी मांगलिक शुभकार्यों को करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news