कवर्धा

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता-अकबर, वन मंत्री ने खाद गोदाम का किया लोकार्पण
19-Feb-2022 4:16 PM
 क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता-अकबर, वन मंत्री ने खाद गोदाम का किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कवर्धा, 19 फरवरी। वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के ग्राम तरेगांव जंगल में खाद गोदाम का लोकार्पण किया। इस खाद गोदाम की क्षमता 200 मीट्रिक टन है। 15.50 लाख रूपए की लागत से इस गोदाम का निर्माण किया गया है।

लोकर्पण करते हुए श्री अकबर ने कहा है कि पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना ही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद श्री अकबर ने ग्राम तरेगांव जंगल में 8 ग्राम पंचायत एवं उनके 23 आश्रित गांव के 229 परिवारों के लिए नवीन राशन कार्ड वितरण किया। इन ग्राम पंचायतों व आश्रित गांवों में ग्राम पंचायत तरेगांव जंगल, कुकरापानी, कोटनापानी, जामपानी, ग्राम लरबक्की, धुमाछापर, बदनापानी, पकरीपानी,ग्राम पंचायत दूर्जनपूर, भरतपुर, लीलादादर ग्राम पंचायत मगरवाड़ा, दुल्लापुर, अमेरा, सोनतरा प्लाट, ग्राम पंचायत बांटीपथरा, राली, ग्राम छुही, गुडली, ग्राम पंचायत मुढघुसरी जंगल, ठाकुरटोला, कोमो के हितग्राही शामिल हुए।

श्री अकबर ने राशन कार्ड वितरण करते हुए सभी हितग्राहियों के नाम लिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई परिवार वर्तमान परिस्थितियों में परिवार विभाजन के बाद कोई छूट गया है तो वे अपना आवेदन दे सकते है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था कराने सार्वभौम पीडीएस योजना लाई है। इस योजना के तहत अब गरीबी रेखा के नीचे हो या उसके उपर, सभी को इस  योजना का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जनता से वादे किए हैं, उन सभी वायदों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। किसानों से किए गए वादा पूरा करते हुए किसानों को कृषि ऋण माफ किए। राज्य के सभी परिवारों को भरपेट भोजन मिले, इसके लिए गरीबी रेखा की अनिवार्यता समाप्त कर सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़ते हुए राशन कार्ड बनाया गया।

25 सौ रूपए में धान का भूगतान करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाई गई। अब प्रदेश के भूमिहिन कृषि मजदूर के जीवन स्तर को उठाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रदेश में शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत अब राज्य से सभी भूमिहीन कृषि मजदूरों हर वर्ष 6 हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव,गरीब, किसानों, मजदूरों के साथ-साथ सभी वर्गों के जीवन के स्तर पर उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए वनोंपज की खरीदी, महुआ का समर्थन 33 रूपए किया गया है। कोदो-कुटकी,रागी की भी समर्थन मुल्य की खरीदी हो रही है। इससे पहले ग्रामीणों ने केबिनेट मंत्री श्री अकबर को समस्त ग्रामवासियों द्वारा आत्ममीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में नीलकंठ चन्द्रवंशी, पिताम्बर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष  सनत जयसवाल,  गोरेलाल चन्द्रवंशी,  अमर सिंह वर्मा, कृतिका कश्यप, अमित वर्मा संबंधित ग्राम पंचायत के पंच-सरपंच व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news