दन्तेवाड़ा

मजूदर दिवस पर निकाली रैली, कई आयोजन
01-May-2022 9:37 PM
 मजूदर दिवस पर निकाली रैली, कई आयोजन

दिवंगत मजदूरों को दी श्रद्धांजलि

बचेली, 1 मई।  संयुक्त खदान मजदूर संघ (एसकेएमएस) द्वारा बचेली में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय  मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय भवन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारी व यूनियन के सदस्य तुलसी दास द्वारा ध्वज फहराया गया। नगर के मुख्य मार्ग लाल मैदान में  अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद द्वारा ध्वज फहराया गया। जिसके बाद मजदूर रैली निकाली गई।

 रैली मुख्य मार्ग एनएमडीसी प्रवेश द्वार होते हुए घड़ी चौक, राजीव गांधी चौक, श्रमवीर चौक  पहुंची। जहां पर दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि देते हुुए दो मिनट का मौन रखा गया। सचिव टीजे शंकरराव ने कहा कि मजदूर दिवस का दिन न केवल श्रमिकों को सम्मान देने के लिए होता है, बल्कि इस दिन मजदूरों के हक के प्रति आवाज भी उठाई जाती है। इस दिवस के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी गई। इस दौरान श्रमिक संघ के रवि मिश्रा, राजेश दुबे, एमआर बारसा, राजेश मंडल, कीर्तन साहु, बबलू घोष सहित अन्य सदस्य व महिला सदस्यों की मौजूदगी रही।

एसकेएमएस द्वारा मजदूर दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयेाजन किया गया है। तीस अप्रैल से कबड्डी प्रतियेागिता एवं महिला ठेका श्रमिको के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियेागिता एवं पुरूष ठेका श्रमिको के लिए रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को तीन मैच खेले गये। पहले मैच में गीदम ने कमेली को हराया। दूसरा मैच में बचेली ने दंतेवाड़ा को हराया। वही तीसरे मैच में पालनार की टीम ने कमेली को हराकर जीत हासिल की।


अन्य पोस्ट