दन्तेवाड़ा
लिपिकों की हड़ताल जारी
03-May-2022 5:38 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 3 मई। छत्तीसगढ़ वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की हड़ताल सप्ताह भर से जारी है। इसके चलते विभागीय कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
उल्लेखनीय है कि वन विभाग लेखकों द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। इसके बावजूद शासन द्वारा उक्त मांगों पर उचित कार्रवाई के अभाव में संघ को हड़ताल हेतु बाध्य होना पड़ा। विभाग की मांगों में लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की अनेक समस्याएं शामिल है। जिनके निराकरण हेतु हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।