दन्तेवाड़ा
देश में दूसरे स्थान पर आनंद सिंह पितृ शक्ति सम्मान से नवाजे
06-May-2022 4:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 मई। भव्या इंटरनेशनल फाउंडेशन जयपुर द्वारा राष्ट्रीय पितृ शक्ति पुरस्कार की घोषणा की गई गई, इनमें बस्तर संभाग से डॉ. आनंद जी सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डॉ. सिंह को यह पुरस्कार विपरीत परिस्थितियों में उच्च शिक्षा हासिल करते हुए निजी संतान के बेहतर पालन पोषण हेतु प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सिंह की तीन संताने हैं, इनमें 2 पुत्र और 1 पुत्री शामिल थीं, वहीं पुत्री अपराजिता का असमय निधन हो गया।
कलेक्टर दंतेवाड़ा दीपक सोनी ने जिला कार्यालय में गुरुवार को डॉ. सिंह को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. सिंह ने डॉ. गीता, अपने पुत्रों अभिनव हर्ष और अभिलाष यश और फाउंडेशन के निदेशकों माथुर दंपत्ति का आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे