कांकेर

सिंहदेव से मिलने कांग्रेसजनों में दिखा उत्साह
06-May-2022 9:35 PM
सिंहदेव से मिलने कांग्रेसजनों में दिखा उत्साह

जिले के तीनों विधायक कार्यक्रम से गायब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर,  6 मई। 
आज पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मिलने कांग्रेसजनों में उत्साह दिखा, वहीं जिले के तीनों विधायकों और पूर्व विधायकों का सिंहदेव के कार्यक्रम से गायब रहना सबको चौंका दिया है।  

श्री सिंहदेव के आगमन पर कांगे्रसजनों व विभिन्न संगठनों में एक ओर जहां उत्साह दिखाई दिया। पार्टी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, जनपद, जिला पंचायत के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने उनसे भेंटकर पार्टी और शासन की योजनाओं की जनसामान्य तक समन्वय के बारे में अवगत कराया, वहीं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, भानुप्रतापपुर विधायक  मनोज मंडावी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग सहित पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा भी सिंहदेव के कार्यक्रमों में दिखाई नहीं दिए, जो सियासी हल्कों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी के एक वर्ग के चित परिचित चेहरे भी कार्यक्रमों से नदारद रहे। कैबिनेट मंत्री के आगमन पर बड़े अधिकारी पहुंचते हैं, पर सिंहदेव के कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का कांकेर पहुंचने पर सबसे पहले नगर सेना हेलीपैड सिंगारभाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचने के पहले उनके स्वागत में नेशनल हाईवे तक उनके स्वागत में कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा।

स्वागत करने वालों में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीरेश ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष  सुभद्रा सलाम, सियो पोटाई, जिला पंचायत सदस्य नवली मीना मण्डावी, नरोत्तम पडोटी, बसंत यादव सहित जनप्रतिनिधि थे। श्री सिंहदेव के साथ पीयूष कोसरे एवं कोकोपाढ़ी भी हेलीकॉप्टर से कांकेर पहुंचे थे।

शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्षों, पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने सर्किट हाउस में  सिंहदेव से मिलने पहुंचे थे। उनसे मिलने के लिए सर्किट हाउस और प्रांगण में पिछड़ावर्ग संगठन, विभिन्न एनजीओ, सामाजिक संगठन के लोगों की भीड़ लगी रही। नगरपालिका के कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्यमंत्री से भेंट किए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news