कांकेर
स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों को दवाई खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ
06-May-2022 9:36 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 6 मई। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कांकेर में बच्चों को एलबेण्डाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का औपचारिक शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में 2 लाख 9 हजार 450 बच्चों को कृमि नाशक गोली एलबेन्डाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने बताया कि एक से दो वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को आधा गोली और दो से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एक गोली खिलाया जाना है।