दन्तेवाड़ा

चार नक्सल आरोपियों का समर्पण
08-May-2022 5:06 PM
चार नक्सल आरोपियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 8 मई।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अभियान अंतर्गत शनिवार को 4 आरोपियों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय सिंह के समक्ष घर वापसी की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत जनमिलिशिया सदस्य सुदरू मडक़ाम, उम्र 32 वर्ष, देवा मरकाम, उम्र 30 वर्ष, सन्ना लेकामी उम्र 46 वर्ष और सुक्का माड़वी, उम्र 28 वर्ष नें घर वापसी की। उक्त सभी सदस्य कुआकोंडा थाना अंतर्गत फुलपाड़ ग्राम पंचायत के डोमारपारा के निवासी हैं। पुलिस थाना कुआकोंडा में उक्त सदस्यों के खिलाफ विभिन्न अपराध पंजीबद्ध है। इनमें शासकीय भवनों को विध्वंस, सडक़ काटना, और नक्सली विचारधारा का प्रचार-प्रसार प्रमुख रूप से शामिल है। ज्ञात हो कि घर वापस आइए अभियान के अंतर्गत आज पर्यंत 535 नक्सलियों ने घर वापसी की है इनमें 128 नक्सली ईनामी की श्रेणी में हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news