महासमुन्द
घर-घर गायत्री यज्ञ एवं उपासना
15-May-2022 4:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद द्वारा संपूर्ण जिले में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ एवं उपासना अभियान आज 15 मई से चलाया जा रहा है। देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ में लाखों घरों में यज्ञ हो रहा है।
इस क्रम में गायत्री परिवार महासमुंद द्वारा संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें नगर, गांव एवं घरों में पहुंचकर यज्ञ पद्धति एवं उपासना से लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें सरल एवं संक्षिप्त हवन विधि का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण महासमुंद जिले में तीस हजार घरों में आज यज्ञ संपन्न होंगे। महासमुंद नगर में लगभग 1000 घरों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 4000 घरों में यज्ञ होगा। यज्ञ संपन्न कराने के लिए पुरोहितों को दायित्व भी दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे