राजनांदगांव

वन की कटाई से 10 जिले होंगे प्रभावित
15-May-2022 5:15 PM
वन की कटाई से 10 जिले होंगे प्रभावित

राष्ट्रपति के नाम छात्र-छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मई।
दिग्विजय कॉलेज के सहायक प्राध्यापक सुरेश पटेल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को छत्तीसगढ़ राज्य के ‘हसदेव अरण्य’ की प्राण रक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रदेश के कोरिया, मनेन्द्रगढ़ व कोरबा जिले में विस्तृत लगभग 1862 हेक्टेयर हसदेव अरण्य में कोयले के खनन के लिए लगभग 4.50 लाख पेड़ों की कटाई की जानी है, जो कि प्रकृति के विरुद्ध है। पर्यावरण संपदा से आच्छादित इस वन की कटाई से लगभग 10 जिले कोरिया, मनेन्द्रगढ़. भरतपुर, बिलासपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, सरगुजा सक्ति, जांजगीर-चांपा में निवासरत जनसमुदाय जल, जंगल और जमीन से प्रभावित होंगे। पेड़ों की इस कटाई से उस अरण्य में आश्रित वन्यजीव भी प्रभावित होंगे और जैव विविधता पर भी असर होगा। इससे प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक वर्षा और आदिवासी जनजीवन की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। छत्तीसगढ़ राज्य की पहचान यहां की प्राकृतिक सौंदर्य आदिवासी संस्कृति एवं वन सम्पदा से जुड़ा हुआ है, जो कि राज्य की हसदेव अरण्य की कटाई से संकट में है। इस दौरान चित्रलेखा, प्रिया कांडे, पायल सुधाकर, पारसमणी, मनीषा, कुसुम, सुलेखा, शिवानी, मनोज, अंकित, ऋषभदेव व विभाग के अन्य विद्यार्थी शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news