कांकेर

जेल भरो आंदोलन, भाजपाइयों ने दी गिरफ्तारी
17-May-2022 4:46 PM
जेल भरो आंदोलन, भाजपाइयों ने दी गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर,  17 मई।
राज्य में धरना, जुलूस, प्रदर्शन व अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन के लिए पूर्व सशर्त अनुमति लेने के प्रदेश सरकार के आदेश के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन किया। इसी कड़ी में जिला भाजपा कायकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी की मौजूदगी में जेल भरो आंदोलन किया। बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने गिरफ्तारी दी।

पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर से शहर के पुराने बस स्टैण्ड तक प्रदेश सरकार के खिलाफ  पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैण्ड के पास प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक कर गिरफ्तार कर लिया।

भाजपाइयों ने इसका जबरदस्त विरोध करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठ गये व कलेक्ट्रेट तक जाने की मांग की। बाद में पुराने कम्युनिटी हाल में मीडिया से बात करते हुए विक्रम उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल लगाया है। यह दुर्भाग्यजनक है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब असहमति व कांग्रेसी सत्ता के खिलाफ  उठने वाले हर आवाज का दमन करना चाहती है । उसने एक काला आदेश निकाल कर रैलियों और प्रदर्शनों पर कड़े प्रतिबंध और शर्तों को थोपने का काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ  उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती है। छत्तीसगढ़वासियों के अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है ।

लोकसभा सांसद श्री मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस ने छ.ग. की भोली-भाली जनता को सैकड़ों लुभावने वादे कर सत्ता तो हड़पा, परंतु अब उन वादों को पूरा करने की मांग करने वाली जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को नृशंस हत्या करते हुए सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों को रोकने के लिए काला कानून लेकर आई है ।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, राजीव लोचन सिंह, असीम राय, निर्मला नेताम, तारा ठाकुर, गौतम उइके, देवेन्द्र भाउ, हीरा मरकाम, सुषमा गंजीर, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डॉ देवेन्द्र साहू, विरेन्द्र श्रीवास्तव, टेकेश्वर जैन, छत्रप्रताप दुग्गा, संजय खटवानी, प्रीतपाल सिंह, टीकम टांडिया, दीपक खटवानी, नारायण पोटाई, यशवंत सुरोजिया, दिनेश नागदौने, पंचू राम नायक, गजेन्द्र परिहार, पीलम नरेटी, जितेन्द्र मरकाम, रामेश्वर मण्डावी, राजा पाण्डेय, उमा शर्मा, संजय सिन्हा, आशाराम नेताम, मोती नाग, विजय मण्डावी, राधे लाल नाग, बृजमोहन तिवारी, गिरधर यादव, अरूण कौशिक, चन्द्रप्रकाश ठाकुर, आदि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news