दुर्ग

पेंशन हितग्राहियों के भौतिक सत्यापन के आदेश
18-May-2022 3:33 PM
पेंशन हितग्राहियों के भौतिक सत्यापन के आदेश

भिलाई नगर,  18 मई। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्त कीर्तिमान राठौर द्वारा समस्त पेंशन योजना के हितग्राहियों के भौतिक सत्यापन किये जाने आदेश जारी किया है।

प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक पेंशन प्राप्तकर्ता इसे सूचना जाने की दिनांक 12-05-2022 से प्रारंभ कर दिनांक 20-05-2022 तक आपके वार्ड में निगम कर्मी द्वारा सभी पेंशन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, सुखद सहारा, सामाजिक सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री) पेंशन योजना के हितग्राहियों का सत्यापन किया जा रहा है। इस कार्य में आधार, बैंक खाता, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र एवं मोबाइल नंबर की जानकारी प्रदान करना है।

निगम पेंशन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सर्व पेंशन हितग्राही इसे सूचना जानकर अपने समस्त प्रपत्र निगम के कर्मचारियों को प्रदान करें, साथ  ही यदि किसी हितग्राही का पेंशन विगम 2-3 माह से लंबित हो तो तत्काल निगम पेंशन शाखा में संपर्क करें। ह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।


अन्य पोस्ट