कांकेर

पुलिया छ: माह में जर्जर, पंचायत को नोटिस
18-May-2022 10:17 PM
पुलिया छ: माह में जर्जर, पंचायत को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 18 मई।
छ: माह पहले ग्राम माटवाड़ा मोदी में बनी पुलिया 6 माह में ही जर्जर होने लगी है। गुणवत्ताहीन  निर्माण के चलते पुलिया की दुर्दशा का खुलासा होने के के बाद कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत को नोटिस जारी कर दिया गया है।  जिला खनिज न्यास निधि से पुलिया बनाया गया था।

जिला मुख्यालय से लगभग 5 किमी दूर जनपद पंचायत कांकेर के अंतर्गत ग्राम पंचायत माटवाड़ा मोदी में पुलिया निर्माण के लिए वर्ष 2021 में जिला खनिज न्यास निधि से 6 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। इस राशि से गांव में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला के मध्य सडक़ पर दो मीटर आरसीसी पुलिया का निर्माण किया गया है। यह कार्य वर्ष 2021- 2022 में ग्राम पंचायत माटवाड़ा मोदी द्वारा कराया गया था।

बताया गया कि गुणवत्ताहीन कार्य के चलते पुलिया एक साल में ही उसमें लगे मटेरियल उखडऩे लगे हैं। पुलिया का रेलिंग उखडक़र फेंका गया है। रेलिंग के पिल्हर भी उखडऩे लगे हैं। पुलिया मोड़ पर बने होने के कारण दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है।

नगर के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर व जिला पंचायत से इसकी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायत के उपरांत कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news