कोरबा

पुलिस ने रूठे दूल्हे को मनाया, बारात वापस लाकर कराई शादी
19-May-2022 12:06 PM
पुलिस ने रूठे दूल्हे को मनाया,  बारात वापस लाकर कराई शादी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोरबा, 19 मई।
जिले में चल रहे  तुहर पुलिस-तुहर द्वार अभियान का एक असर यह भी देखा गया कि बाल्को पुलिस ने एक नाराज दूल्हे और बारातियों को समझाकर शादी अपने सामने करवाई।

बाल्को थाना के चुईया गांव में एक बारात आई हुई थी। लडक़ी पक्ष दूल्हे और बारातियों का स्वागत करने के लिए तैयार खड़े थे। बारातियों के नाच गाने के साथ डीजे भी बज रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोगों के साथ बारातियों का डीजे बजाने के नाम पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि नाराज दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। उसने लडक़ी पक्ष वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने बारातियों से दुव्र्यवहार किया है। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया।

इधर थाना प्रभारी विजय चेलक को सूचना मिली तो वह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। दूल्हा और दुल्हन पक्ष को एक साथ बिठाया और समझाइश दी। समझाने के बाद दोनों पक्ष शादी करने के लिए राजी हो गए। सात फेरे की रस्म पुलिस ने अपनी मौजूदगी में पूरी कराई।

ज्ञात हो कि इस समय कोरबा जिले में पुलिस की तुहर पुलिस तुहर द्वार योजना चल रही है। पुलिस गांव में जाकर चौपाल लगाती है और लोगों की समस्या सुनती है। इससे गांव के लोगों का पुलिस सीधा संपर्क हो गया है और वह उनसे मदद लेने में नहीं हिचकते।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news