गरियाबंद

संगठन हमारे लिए सर्वोपरि- देवांगन
29-May-2022 4:55 PM
संगठन हमारे लिए सर्वोपरि- देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 मई।
भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने शक्ति केंद्र विस्तारक के रूप में पारागांव शक्ति केंद्र के अंतर्गत पारागांव, कोलियारी व लखना में घर-घर पहुँचे। इस दौरान देवांगन ने कहा कि संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों से ही हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। संगठन का प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व होता है। संगठन का मार्ग ही व्यक्ति के विजय का मार्ग है। जब व्यक्ति एकमत होकर कार्य करते हैं, तभी संगठन प्रगति को प्राप्त करते हैं। देवांगन ने कहा कि हमारे देश के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 8 वर्ष के सेवाकाल में भारत देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाए हैं। देश के गरीब, जवान और किसान की दशा व दिशा बदल दिए हैं। 

वर्तमान कांग्रेस सरकार सिर्फ आंकड़ों की जादूगरी में मस्त है। प्रदेश के युवा, किसान, माताएं व कर्मचारी वर्ग अपने अधिकारो से वंचित हैं। वर्तमान सरकार सत्ता हासिल करने के पश्चात अपने वादों को भूल गई हैं। 

वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। हम सभी लोगों को वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी को घर-घर तक पहुंचाना है और 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर मोदी जी का ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ निर्माण में सहभागिता दर्ज कराना है। 

उक्त शक्ति केंद्र विस्तारक अभियान में पारागांव शक्ति केंद्र प्रभारी साधना सौरज, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, मनीषा सांखरे, राजेन्द्र देवांगन, भाजयुमो मंडल मंत्री वीरेंद्र साहू, हीरा लाल साहू, राजू यादव, नरेंद्र यादव, हेमलाल साहू, गौतम निषाद, पुखराज चक्रधारी, मन्नू चक्रधारी, रजत राजपूत आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news