दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली का समर्पण
13-Jun-2022 9:57 PM
ईनामी नक्सली का समर्पण

दंतेवाड़ा, 13 जून। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को सोमवार को पुन: सफलता मिली। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष ईनामी नक्सली ने घर वापसी की।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी और उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय कुमार सिंह के द्वारा नक्सलियों से नक्सलियों से मुख्यधारा से जुडऩे की अपील की जा रही है, वहीं नक्सल संगठन में कार्यरत नक्सलियों का खुली विचारधारा से भी मोह भंग हो चुका है।

इसी कड़ी में पूर्वी बस्तर डिवीजन अंतर्गत आमदई एरिया कमेटी के सदस्य ने पुलिस उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली सदस्य पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस दौरान कमांडेंट वी प्रताप सिंह और द्वितीय कमान अधिकारी विक्रम सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

गौरतलब है कि घर वापस आइए अभियान अंतर्गत आज पर्यंत 540 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जा चुका है, जिसमें 131 ईनामी नक्सली हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news