दन्तेवाड़ा

प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी
14-Jun-2022 9:50 PM
प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी

दंतेवाड़ा, 14 जून। दंतेवाड़ा के कुआंकोंडा थाना अंतर्गत गढ़मिरी में एक साथ युवक व युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतकों के परिजन स्तब्ध हैं। बताया जाता है कि गढ़मिरी के धुरवा पारा निवासी बुधराम ताती (27) दंतेवाड़ा विकासखड के तोयलंका निवासी लडक़ी से प्रेम करता था। लडक़ी की पहचान बोमड़ी पोडिय़ाम के रूप में हुई है। दोनों ने हाल ही में ही प्रेम विवाह किया था।  

पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट