दन्तेवाड़ा

पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी कई जानकारियां
27-Jun-2022 9:31 PM
पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दी कई जानकारियां

दंतेवाड़ा 27 जून। दंतेवाड़ा में पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों और छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में आंवराभाटा स्थित शासकीय हाई स्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की गई । 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में  सहायक उप निरीक्षक आशा सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों और सडक़ पर आवागमन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसी कड़ी में महिला अपराधों से अवगत कराया गया।इनमें गुड टच और बैड टच प्रमुख रूप से शामिल था। उपस्थित छात्रों को अभिव्यक्ति ऐप से अवगत कराया गया। आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति से लाभान्वित होने के तरीके से अवगत कराया गया। एक क्लिक से अभिव्यक्ति एप से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
इस अवसर पर प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सुनीता यादव और आरक्षक हेमलता यादव प्रमुख रूप से मौजूद थी।
 


अन्य पोस्ट