दन्तेवाड़ा

नए कलेक्टर विनीत ने संभाला पदभार
01-Jul-2022 8:59 PM
नए कलेक्टर विनीत ने संभाला पदभार

दंतेवाड़ा, 1 जुलाई। जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिला कार्यालय में पूर्व जिला कलेक्टर दीपक सोनी के हाथों शुक्रवार सुबह 11 बजे विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। श्री नंदनवार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच अधिकारी हैं।

 ज्ञात हो कि इसके पूर्व वे सुकमा जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। दंतेवाड़ा जिले के नव पदस्थ कलेक्टर विनीत नंदनवार को पदभार ग्रहण कराते पूर्व कलेक्टर दीपक सोनी ने शुभकामनाएं दी एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे और संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर नेंं उनका स्वागत किया।
 
श्री नंदनवार ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला संयुक्त कार्यालय के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महिला बाल विकास, कोषालय और जिला शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से भी कार्यों की जानकारी ली।


अन्य पोस्ट