दुर्ग

पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी
03-Jul-2022 3:41 PM
पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी

भिलाई नगर, 3 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का दिल का दौरा पडऩे से शनिवार देर शाम निधन हो गया। रविवार को रामनगर मुक्तिधाम में दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा सूर्या विहार कॉलोनी से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

श्री निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। वे ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2009 में हुए उपचुनाव में उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे।
परिजनों ने बताया कि शनिवार को अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद कल दोपहर को दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की थी और उनके उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए थे। आज दिवंगत निरंकारी को दोपहर एक बजे नगर निगम भिलाई के गेट के सामने भी श्रद्धांजलि दी गई।

उनके पुत्र संदीप निरंकारी भिलाई नगर निगम में एमआईसी मेंबर हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

सांसद विजय बघेल ने भी भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इनके आलावा भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, मेयर नीरज पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक जताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news