गरियाबंद

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विस चुनाव के लिए ऑब्जर्वर घोषित, ठाकुर ने दी बधाई
13-Jul-2022 4:38 PM
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विस चुनाव के लिए ऑब्जर्वर  घोषित, ठाकुर ने दी बधाई

नवापारा-राजिम, 13 जुलाई। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश के दो सबसे बड़े चेहरों को जिम्मेदारी सौंपा है। जिसके लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस हाईकमान एवं दोनों नेताओ को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पार्टी नेतृत्व के दो सबसे बड़े चेहरों को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिली है। श्री ठाकुर ने कहा कि दोनों नेताओं द्वारा गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन के साथ कांग्रेस पार्टी चुनाव में जीत हासिल करेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news