गरियाबंद

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने महिलाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
14-Jul-2022 3:49 PM
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने महिलाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 जुलाई।
राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी से गोबरा नवापारा की महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह दृष्टिगोचर हो रहा है। अजा और अजजा मोर्चा की महिलायें मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए विधायकों व सांसदों के नाम ज्ञापन बनाकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है। उन्होंने 12 जुलाई को नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा के निवास में जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज एवं उनके साथ पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेसी राम साहू, मंडल महामंत्री नवल साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, रेशम हुंदल, हितेशमंडाई एवं ईश्वरी देवांगन को अपने अभियान से अवगत कराया।

महिलाओं ने क्षेत्रीय सांसद सुनील सोनी द्वारा श्रीमती मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू को ज्ञापन सौंपकर उनसे भी श्रीमती मुर्मू को अपना समर्थन देने का अनुरोध करेंगें। नगर की प्रभा बांसवार, उमा कंसारी, नंदनी बाई, बुंदा बाई, पूनम बाई, ऊषा बाई, आरती बाई, मीना बाई, पुष्पा बाई, सुलोचना बाई, बीना बाई, बसंती बाई,,ताराचद, पहलाद, सोहन लाल, पिटु, गणेश, उमिश्रा बाई, भूरी बाई, कुंती बाई आदि इस अभियान में सक्रियता से जुटी है तथा घर घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करा रही है। श्री बजाज ने महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news