कोरबा

समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने की संयुक्त संचालक से मुलाकात
16-Jul-2022 3:36 PM
समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने की संयुक्त संचालक से मुलाकात

कोण्डागांव, 16 जुलाई। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त संचालक से मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ जिला मीडिया प्रभारी रामदेव कौशिक ने विज्ञप्ति जारी करते हुए 15 जुलाई को जानकारी दी कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर संचालक से भेंट की और उनके निराकरण पर चर्चा किया गया। यहां आश्वस्त दिया गया कि, न्यायालय के निर्णय का प्रतीक्षा है, निर्णय आते ही अविलंब प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री यशवंत देवांगन, बस्तर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, कोण्डागांव जिलाध्यक्ष कौशल नेताम, कोण्डागांव जिला मीडिया प्रभारी रामदेव कौशिक, विकास खंड कोण्डागांव कार्यकारी अध्यक्ष सुखमन नेताम, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष माकड़ी डमरू मरकाम, कोषाध्यक्ष महेश पटेल, चेतन पानीग्राही शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news