गरियाबंद
द्रौपदी मुर्मू को वोट देने भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विधायक से मुलाकात
16-Jul-2022 4:31 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 जुलाई। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षदों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू से मुलाकात कर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना अमूल्य वोट देने का आग्रह किया गया।
इस दौरान समाज के प्रमुख दयालु राम गाडा, प्रतिपक्ष नेता प्रसन्न शर्मा, पार्षद बॉबी चावला, मयाराम साहू, चुम्मन कंडरा, प्रेम धु्रव, विष्णु धु्रव, भाजपा जिला मंत्री परदेशी राम साहू, मनीष चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, भूपेंद्र सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, भाजयुमो प्रदेश आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, रेशम सिंह हुंदल, जनपद सदस्य कमल साहू, संजय साहू, संजीव सोनी, संतोषी कंसारी, साधना सौरज आदि उपस्थित थे।