गरियाबंद

राष्ट्रपति उम्मीदवार का संदीप व विजय ने किया स्वागत
16-Jul-2022 4:33 PM
राष्ट्रपति उम्मीदवार का संदीप व विजय ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 जुलाई।
  राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का 15 जुलाई को रायपुर आगमन हुआ। उनके स्वागत में नवापारा नगर के जनप्रतिनिधि में भी हुए।
किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा तथा नवापारा पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के रायपुर ग्रामीण जिला के संयोजक विजय गोयल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया। उनसे मुलाकात पश्चात पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गोयल ने कहाकि भावी राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू स्वाभाव में सरल व व्यवहारिक है। संदीप शर्मा एवं विजय गोयल ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत स्वीकार करते हुए सम्मान के लिए आभार जताया।

श्रीमति मुर्मू एक साधारण परिवार से है। वे ओडिशा से है और भाजपा की ओर से वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी कर रही है। निश्चित रूप से वह बहुत भारी मतों से इस पद के लिए विजयी घोषित होंगी। संदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ के किसानों के तरफ से राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को शुभकामना देते हुए देश के प्रथम नागरिक बनने हेतु अग्रिम बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news