राजनांदगांव
साहू समाज की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव
25-Jul-2022 3:47 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 जुलाई। कन्हारपुरी वार्ड क्र्र. 34 में साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही आयोजन को यादगार बनाने समाज की महिलाओं ने पौधारोपण भी किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद महेश साहू, साहू समाज के अध्यक्ष देवेंद्र हिरवानी, सचिव गिरधारी हिरवानी, कोषाध्यक्ष गुलाब हिरवानी व पूर्व पार्षद सुनीता साहू उपस्थित थीं। आयोजन में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कमलेश्वरी साहू ने महिलाओं का अभिवादन किया। उक्त आयोजन में साहू समाज महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व समाज की महिलाएं शामिल थीं।