कांकेर

दो सूत्रीय मांगों को कर्मचारियों कलम बंद हड़ताल शुरू
25-Jul-2022 6:28 PM
 दो सूत्रीय मांगों को कर्मचारियों कलम बंद हड़ताल शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आवाह्न पर समूचे प्रदेश में 25 से 29 जुलाई तक अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कलम बंद काम बंद हड़ताल शुरू हो गई है। इसी तारतम्य में केशकाल नगर के रावणभाठा मैदान में भी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सैकड़ों सदस्य हड़ताल पर रहेंगे।

इस सम्बंध में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सभी विभागों में जाकर समर्थन मांगते हुए समस्त अधिकारी कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

इस सम्बंध में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री केदार जैन ने बताया कि हमारी मुख्य मांगें 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता देना है।

 कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पहले हमें वायदा किया था और वह वायदा अब तक पूरा नही हुआ है। जिसके कारण शासकीय कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आगामी 25 जुलाई से समूचे प्रदेश में 80 संगठनों के साढ़े चार लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारी कलम बंद काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल से प्रभावित होने वाले कार्यों की पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news