राजनांदगांव

कारगिल युद्ध में शहीद जवानों की याद में मनाया गया विजय दिवस
26-Jul-2022 1:48 PM
कारगिल युद्ध में शहीद जवानों की याद में मनाया गया विजय दिवस

एसपी ठाकुर समेत पूर्व सैनिकों ने शहादत को किया नमन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 जुलाई।
पाकिस्तान के विरुद्ध कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की याद में मंगलवार को पुलिस और पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस के रूप में मनाया। करीब 20 साल पहले तत्कालिन प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी बाजपेयी के निर्देश पर भारतीय सैनिकों ने कारगिल को पाकिस्तान से घुसपैठियों से मुक्त कराया था। इस लड़ाई में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपना लोहा मनवाया था।

हर साल युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन करते सुरक्षा बल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। स्थानीय शहर के गौरव स्थल में पूर्व सैनिक कल्याण संघ के बैनर तले शहीदों को याद किया गया।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर समेत पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध की शहादत को भारतीय जवानों के मजबूत जज्बे का सशक्त नमूना बताते कहा कि भारत की विश्व में भारतीय सैनिकों की वीरता के चलते साख मजबूत हुई है। देश और राज्य आज भारतीय सैनिकों की वजह से ही सुरक्षित है। इससे पहले सैनिकों को याद करते हुए सुरक्षा अधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। एसपी एवं अन्य उपस्थित पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के जवानों को याद करते अपनी भावनाएं व्यक्त की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news