राजनांदगांव

जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देते कार्य करने की आवश्यकता - उपाध्याय
26-Jul-2022 3:31 PM
जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देते कार्य करने की आवश्यकता - उपाध्याय

जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 जुलाई।
अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार ऊर्जा मंत्रालय भारत शासन आशीष उपाध्याय ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ की समीक्षा की।
अतिरिक्त सचिव उपाध्याय ने मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश देते कहा कि जल संरक्षण महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे स्थान जहां जल स्तर कम हैं, वहां जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देते कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से लगातार वाटर शेड डेवलमेंट मिशन के अंतर्गत जल के संरक्षण के लिए कार्य किया गया। इस बात पर ध्यान देने के आवश्यकता है कि 20-25 वर्षाों में इस महत्वपूर्ण अभियान के क्या परिणाम रहे हंै। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए जनसामान्य की सहभागिता एवं जागरूकता जरूरी है। उनमें जागरूकता लाने कार्य करने की आवश्यकता है। जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिले में आकाल प्रभावित क्षेत्र, जल के स्रोत, दोहरी फसल वाले क्षेत्र, ग्राउंड वॉटर लेबल, वृक्षारोपण, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित उप संचालक जल शक्ति भारत शासन ने जल संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने कहा।

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि जिले में शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा, घुरवा, गरूवा, बाड़ी अंतर्गत जीपीएस मैपिंग के माध्यम से जल स्रोतों का चिन्हांकन कर नरवा विकास कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न जलीय संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिससे जिले में जल संरक्षण के कार्य को गति मिली है। वहीं गौठान में मत्स्य पालन के लिए डबरी निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते बताया कि जिले में जिला पंचायत एवं वन विभाग द्वारा नरवा योजना अंतर्गत गैबियन संरचना, ब्रश वुड चेकडेम, लूज बोल्डर चेकडेम, कंटूर ट्रेंच, परकोलेशन टैंक, अंडरग्राउंड डाईक का निर्माण किया गया है। इस योजना के तहत जिला पंचायत द्वारा 828 तथा वन विभाग द्वारा 64 जलीय संरचना का निर्माण किया गया है। बैठक में अमृत सरोवर अभियान अंतर्गत 75 तालाब निर्माण व गहरीकरण, जल शक्ति अभियान अंतर्गत जल संसाधन विभाग के कार्य, जिला पंचायत नरवा विकास के कार्य, वन विभाग द्वारा नरवा विकास, ग्राउन्ड वाटर लेवल, वृक्षारोपण योजनाओं की जानकारी, वन विभाग द्वारा किया गए गहन वृक्षारोपण, विभिन्न विभागों द्वारा किया गया वृक्षारोपण, मनरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य, मनरेगा अंतर्गत तालाब निर्माण, गहरीकरण आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ दिलराज प्रभाकर, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव, नगर निगम आयुक्तआशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news