राजनांदगांव

युकां ने फूंका पीएम का पुतला
27-Jul-2022 3:06 PM
युकां ने फूंका पीएम का पुतला

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया से पूछताछ के विरोध में युकां का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जुलाई। 
युवक कांग्रेस ने बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा सवाल-जवाब करने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
युवक कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित करने का आरोप लगाते ईडी के जरिये परेशान करने का आरोप लगाया है। स्थानीय मानव मंदिर चौक में युकांईयों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने पर सख्त ऐतराज जताया है।

प्रधानमंत्री के विरुद्ध युकांईयों ने नारेबाजी की। सोनिया गांधी को लगातार पूछताछ के नाम पर परेशान करने का युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया है। स्थानीय मानव मंदिर चौक में पुतला फूंकने से पूर्व युकांईयों ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चेतन भानुशाली, नीतिन बत्रा, अमित कुशवाहा, पिंटू खान, राजिक सोलंकी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news