राजनांदगांव

छात्र-छात्राओं ने जाना गुड टच-बैड टच व पॉक्सो एक्ट
27-Jul-2022 3:41 PM
छात्र-छात्राओं ने जाना गुड टच-बैड टच व पॉक्सो एक्ट

पुलिस ने अभिव्यक्ति कार्यक्रम कर बच्चों को दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जुलाई।
राजनांदगांव पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय राजनंादगांव में ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली बच्चों को आवश्यक जानकारी दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू नेहा वर्मा ने 26 जुलाई को केंद्रीय विद्यालय राजनंादगांव के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, सायबर सुरक्षा, यातायात के नियमों तथा उनकी सुरक्षा संबंधी बाते व अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों को ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड भी कराया गया। विदित हो कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छग पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप बनाया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप इंस्टॉल होने के बाद कुछ डिटेल भरना होता है। उसके बाद ऐप एक्टिव हो जाता है। इस ऐप के माध्यम से तत्काल मदद की आवश्यकता के लिए एसओएस  बटन एवं शिकायत करने हेतु शिकायत पोर्टल भी है। इसके माध्यम से महिलाएं कहीं से कभी भी बिना थाना जाए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। जिसमें पुलिस द्वारा 7 दिन के भीतर उनके शिकायतों का निराकरण करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डी. रंगास्वामी, वरिष्ठ शिक्षक यागेद्र पांडेय व अन्य शिक्षकगण एवं अभिव्यक्ति टीम के प्र.आर. डोमेश्वरी साहू, समारूराम सर्पा, आर. क्रांति साहू, विक्रम सिंह तथा अधिक संख्या में  छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news