राजनांदगांव

छग अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल को निकायों से भी मिला समर्थन
27-Jul-2022 4:29 PM
छग अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल को निकायों से भी मिला समर्थन

नांदगांव ननि समेत जिलेभर के निकायों के कर्मचारी भी हड़ताल में उतरे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जुलाई।
प्रांतव्यापी छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल को निकायों के कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को राजनंादगांव नगर निगम एवं जिले के अन्य  नगर पालिका और नगर पंचायतों में कार्यरत कर्मचारी भी हड़ताल में उतर गए हैं। नगर निगम में आज सामुहिक हड़ताल करते हुए कर्मियों ने फेडरेशन के मांगों को जायज ठहराते हुए राज्य सरकार से मांग को पूरा करने की मांग की है।

निकाय के कर्मियों का कहना है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को 34 प्रतिशत डीए और सातवें वेतनमान गृहभाड़ा प्रदान किया जाना चाहिए। जिले में हड़ताल को व्यापक समर्थन मिला है। सभी विभागों के कर्मचारी जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर आंदोलनरत हैं। 5 दिवसीय हड़्ताल के लिए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ काफी तैयारी की है। प्रशासन के लिए कर्मचारियों का एकमुश्त हड़ताल में जाना परेशानी का कारण बन गया है। विशेषकर अध्यापन कार्य पर इसका सर्वाधिक बुरा असर पड़ रहा है। इसी के तहत  स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने भी फेडरेशन के साथ हड़ताल में शामिल होने का निर्णय किया है। स्थानीय नगर निगम परिसर में आज कर्मचारियों ने हड़ताल को समर्थन देते कलम बंद हड़ताल किया। आज के अलावा आगामी 29 जुलाई को भी निकायों के कर्मियों ने हड़ताल में रहने की घोषणा की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news