राजनांदगांव

दहेज प्रताडऩा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भडक़ी विवाहिता का थाना में धरना
28-Jul-2022 1:46 PM
दहेज प्रताडऩा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भडक़ी विवाहिता का थाना में धरना

रायपुर ब्याही गई महिला का पुलिस पर संरक्षण का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जुलाई।
शहर के बसंतपुर थाना में गुरुवार को एक विवाहिता के थाना परिसर में धरना देने से बवाल खड़ा हो गया। महिला द्वारा ससुराल पक्ष के आरोपियों को दहेज प्रताडऩा में मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किए जाने पर पुलिस को आड़े हाथ लिया है। महिला ने खुलकर बसंतपुर पुलिस और अन्य अफसरों पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय ओस्तवाल की सुचति जैन का रायपुर के दीपक सुराना के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से उसे ससुराल में दहेज के नाम से प्रताडि़त होना पड़ा। इस दौरान विवाहिता ने ससुराली पक्ष पर हिंसक व्यवहार और दहेज के नाम से सताने का आरोप लगाया है। आज सुबह थाना परिसर में पति दीपक सुराना, सास पूनम सुराना और ननंद मुस्कान कोटडिया पर दहेज के तहत मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में विवाहिता ने धरना दिया। बताया जा रहा है कि तीनों ने शादी के उपरांत से विवाहिता को काफी परेशान किया है। पूरा मामला दहेज से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़ा मामला कोर्ट में  पहुंच गया है। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर महिला के थाना परिसर में धरना देने से हडक़ंप मच गया। महिला के मुताबिक ससुराल पक्ष द्वारा गर्भपात कराने से लेकर गोबर पानी पिलाया गया। वहीं लगातार कई तरह के अत्याचार भी किए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news