राजनांदगांव

दहेज प्रताडऩा: विवाहिता की मौत के दो माह बाद पति, ससुर और जेठ भेजे गए जेल
28-Jul-2022 3:13 PM
दहेज प्रताडऩा: विवाहिता की मौत के दो माह बाद पति, ससुर और जेठ भेजे गए जेल

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 जुलाई।
घुमका क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज प्रताडऩा से तंग आकर कथित खुदकुशी के मामले में दो माह बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खैरागढ़ एसडीओपी दिनेश सिन्हा ने पूरे मामले में जांच की। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति, ससुर और जेठ को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 29 मई 2022 को  घुमका क्षेत्र की पटेवा की रहने वाली यामिनी साहू की अचानक मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके जहर सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में छानबीन करते मायके वालों के कथन के आधार पर दहेज प्रताडऩा के तहत जांच शुरू की। तकरीबन दो माह बाद मृतिका यामिनी साहू के पति हेमंत साहू, ससुर नारद साहू और जेठ कृष्णा साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी दिनेश सिन्हा ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि खुदकुशी के लिए उकसाने और दहेज की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा मृतिका को विवाह के बाद से प्रताडि़त किया जा रहा था। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और एएसपी संजय महादेवा के निर्देश पर एक विशेष टीम ने मामले की जांच की। बहरहाल 2 माह बाद दहेज के आरोप में मृतिका के ससुराली सदस्यों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news