दन्तेवाड़ा

हड़ताल से कलेक्टोरेट में सन्नाटा
28-Jul-2022 9:46 PM
हड़ताल से कलेक्टोरेट में सन्नाटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 28 जुलाई।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की प्रांतीय व्यापी हड़ताल के फलस्वरुप अधिकांश शासकीय कार्यालयों में कार्य ठप हो गया है। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय में सन्नाटा नजर आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ निर्माण के उपरांत पहली दफा महंगाई भत्ते को लेकर कर्मचारी सडक़ पर उतर गए हैं, वहीं शासकीय कार्यों पर पूरा असर पड़ा है। सस्ती कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हड़तालियोंं ने किया श्रमदान
फेडरेशन के सदस्यों द्वारा जिला मुख्यालय दुर्गा मंडप में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान सैकड़ों सदस्यों ने शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मियों द्वारा बुधवार को दंतेश्वरी मंदिर परिसर की गंदगी दूर की गई। अफसरों और कर्मचारियों ने झाड़ू चलाकर परिसर की साफ-सफाई को दुरुस्त किया। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह कुशवाहा ने बताया कि 2 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शासन की दमनकारी नीतियों के समक्ष घुटने नहीं टेकेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news