राजनांदगांव

अवैध रूप से खाद परिवहन करने वाला चालक गिरफ्तार
29-Jul-2022 12:19 PM
अवैध रूप से खाद परिवहन करने वाला चालक गिरफ्तार

राजनांदगांव, 29 जुलाई। अवैध रूप से खाद का भंडारण कर कालाबाजारी करने वाले आरोपी ट्रक चालक पर पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2022 को प्रार्थी द्वारा मानपुर पुलिस में शिकायत की गई।  मानपुर पुलिस द्वारा ग्राम टांगापानी में ट्रक चालक असगर हुसैन के कब्जे से 240 बोरी गोदावरी प्रोम आर्गेनिक खाद बिना कागजात के परिवहन करते पाया गया। जांच एवं बयान के आधार पर भीखेन्द्र कुमार धनकर द्वारा खाद लाईसेंस की वैधता तिथि समाप्त होने के बाद भी औरंगाबाद महाराष्ट्र से खाद मंगवाकर ईश्वरलाल साहू के कहने पर मानपुर क्षेत्र में भंडारण एवं विक्रय किया गया, जिसमें स्थानीय व्यक्ति योगराज की भूमिका भी पाई गई।

गोदावरी फर्टिलाईजर कंपनी के कर्मचारी ईश्वरलाल साहू, ब्राईट एग्रो कृषि केंद्र मोहारा राजनंादगांव के प्रोपराईटर भीखेन्द्र कुमार धनकर,  योगराम ऊर्फ राजू केसरिया द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7, 8 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 का उल्लघंन का पाए जाने के तहत निर्माता कंपनी गोदावरी फर्टिलाईजर कंपनी के कर्मचारी एवं सहयोगियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्तशुदा वाहन को थाना परिसर मानपुर में लाया गया था। 8 जुलाई 2022 को ग्राम दोरबा में 120 बोरी गोदावरी प्रोम खाद को जब्त किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी हरीश पाटिल  के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण केवंट के नेतृत्व में थाना मानपुर पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक चालक असगर हुसैन पिता मो. इस्माईल 48 साल निवासी उप्र हाल निवासी नंदिनी रोड जिला दुर्ग को 28 जुलाई को मानपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड में भेजा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news