राजनांदगांव

राष्ट्रपति पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने फूंका अधीर रंजन का पुतला
29-Jul-2022 4:06 PM
राष्ट्रपति पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने फूंका अधीर रंजन का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जुलाई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भाजपा  के सभी विंगों ने संयुक्त रूप से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका।
शुक्रवार को स्थानीय जयस्तंभ चौक में महिला मोर्चा की जिला-शहर पदाधिकारियों के अलावा युवा मोर्चा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने साझा प्रदर्शन करते हुए रंजन और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण साहू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति पर किए गए टिप्पणी को महिला विरोधी सोंच और अनुसूचित जनजाति समुदाय का अपमान करार देते नारेबाजी की गई। लोकसभा में इस मामले को लेकर भाजपा काफी मुखर है। भाजपा ने देशभर में कांग्रेस और सांसद रंजन के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी के चलते स्थानीय महिला नेत्रियों ने भी महामहिम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

प्रदर्शन के दौरान मोनू बहादुर, शिव वर्मा, मधु बैद, आशीष जैन, विषम देवांगन, आकाश चोपड़ा , किशनु यदु, तरुण लहरवानी, अशोक निर्मलकर, सज्जन ठाकुर, राजू वर्मा, कमलेश लहरे, मणिभास्कर गुप्ता, शैल यादव, आशीष डोंगरे, आशु कसार समेत अन्य लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news