दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 30 जुलाई। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चिटफंड कंपनी संचालकों पर छापामार कार्रवाई जारी है। चिटफंड कंपनी के एक संचालक को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।
दंतेवाड़ा जिले में कतिपय निवेशकों द्वारा धनलक्ष्मी इंफ्रा एंड एग्रो फार्मिंग कंपनी पर झांसा देकर रकम जमा कराई गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के निर्देशन में कार्रवाई की गई। जिसके परिपालन में सिटी कोतवाली थाना में मामला पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस द्वारा उक्त कंपनी के संचालक की तलाश की गई।आरोपी संचालक की गिरफ्तारी हेतु नागपुर रवाना किया गया था। दंतेवाड़ा पुलिस दल द्वारा नागपुर से चिटफंड कंपनी के संचालक अभीराम तमंक (52 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। आरोपी दुर्ग जिले के अमलेश्वर का निवासी है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजनेंं के आदेश दिए गए।